हिमाचल के हाथ कमल के साथ
हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में धर्मशाला और पच्छाद दोनों सीटों पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया कमल खिला दिया है। धर्मशाला में भाजपा के विशाल लहरिया और पच्छाद में रीना कश्यप ने जीत दर्ज की है। दोनों स्थानों पर मतदाताओं ने युवाओं पर भरोसा जता है। धर्मशाला में कांग्रेस प्रत्याशी की
जागरण टीम, शिमला/धर्मशाला/नाहन : हिमाचल के दो विधानसभा क्षेत्रों धर्मशाला व पच्छाद में हुए उपचुनाव में कमल खिला है। दोनों स्थानों में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। धर्मशाला में विशाल नैहरिया जबकि पच्छाद में रीना कश्यप जीतीं। दोनों जगह मतदाताओं ने युवाओं पर भरोसा जताकर साबित किया कि हिमाचली हाथ कमल के साथ हैं।
धर्मशाला में भाजपा प्रत्याशी विशाल नैहरिया ने 6758 मतों से जीत हासिल की। भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले राकेश चौधरी दूसरे स्थान रहे। तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी विजय इंद्र कर्ण की जमानत रह हो गई। विधानसभा क्षेत्र में चुनाव मैदान में उतरे सात में से पांच प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई।
पच्छाद में भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप ने दसवां विधानसभा चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर को 2808 मतों से पराजित किया। मुसाफिर की लगातार तीसरी हार हुई। मुसाफिर सात बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं। पच्छाद में भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने वालीं दयाल प्यारी को 11698 मत मिले।
----------
जनता ने दिया दिवाली का बड़ा तोहफा : जयराम ठाकुर
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला व पच्छाद की जनता ने भाजपा सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों पर विश्वास जताया है। जनता ने दोनों सीटों पर जीत दिलाकर दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है। सरकार प्रदेश के विकास व लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों के लिए उनका आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार ने देश की जनता के कल्याण व हितों की रक्षा के लिए कई कार्य किए हैं।