कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं, आरएसएस को कर रही बदनाम
भाजपा उपाध्यक्ष एवं हिमफैड उपाध्यक्ष गणेश दत्त का कहना है कि कांग्रेस राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को बदनाम करती है। सच्चाई ये है कि कांग्रेस के पास कोई मुददा नहीं है जनता के बीच में ले जाने के लिए। लोकसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस निम्न स्तर पर उतरने से भी परहेज नहीं करेगी। एक बयान में कांग्रेस से पूछा है कि कांग्रेस को भरवा रंग से डर क्यों लगता है। संघ सेवक राष्ट्रभक्त हैं। एक नहीं कई बार इसका प्रमाण दे चुके हैं। भगवा रंग त्याग, तपस्या और बलिदान की निशानी भी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में जो लोग जानते हैं, उन्हें पता है कि आरएसएस एक गैर राजनैतिक संगठन हैं। संघ की गतिविधियों में किसी भी राजनीतिक दल और समुदाय का व्यक्ति शामिल हो सकता है।
राज्य ब्यूरो, शिमला : भाजपा उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने आरोप लगाया कि कांग्रेस राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को बदनाम करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई मुद्दा नहीं है।
गणेश दत्त ने यहां जारी बयान में कहा कि कांग्रेस को भगवा रंग से डर क्यों लगता है? आरएसएस के स्वयंसेवक राष्ट्रभक्त हैं और वे कई बार इसका प्रमाण दे चुके हैं। भगवा रंग त्याग, तपस्या व बलिदान की निशानी भी है। आरएसएस गैर राजनीतिक संगठन है। संघ की गतिविधियों में किसी भी राजनीतिक दल व समुदाय का व्यक्ति शामिल हो सकता है। कांग्रेस नेताओं को संघ की आलोचना करने में आनंद आता है। वे संघ की आलोचना कर कांग्रेसी पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी व पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को खुश करना चाहते हैं। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री एक ही बात दोहराते हैं कि मुख्यमंत्री कार्यालय में आरएसएस के लोग बिठाए गए हैं। असल में विपक्षी नेताओं को पता है कि संघ से नाता रखने वाले लोग न राजनीति करते हैं और न चुनाव लड़ते हैं। संघ केवल संस्कार देने का काम करता है चाहे व्यक्ति किसी भी धर्म या संप्रदाय का हो।