Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में हुई समन्वय बैठक, संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा

चंडीगढ़ में शनिवार को सरकार व संगठन में परस्पर समन्वय को लेकर बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती संगठन महामंत्री पवन राणा चंद्रमोहन ठाकुर के अतिरिक्त राज्य संघ प्रमुख संजय कुमार शामिल हुए। इस बैठक में हरियाणा राज्य के संगठन नेताओं के शामिल होने की जानकारी प्राप्त हुई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Nov 2019 10:29 PM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 06:19 AM (IST)
चंडीगढ़ में हुई समन्वय बैठक, संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा
चंडीगढ़ में हुई समन्वय बैठक, संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा

राज्य ब्यूरो, शिमला : चंडीगढ़ में शनिवार को सरकार व संगठन में परस्पर समन्वय को लेकर बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, संगठन महामंत्री पवन राणा, चंद्रमोहन ठाकुर के अतिरिक्त राज्य संघ प्रमुख संजय कुमार शामिल हुए। बैठक में हरियाणा के संगठन नेता भी शामिल हुए। करीब दो घंटे तक चली बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर मंत्रणा हुई।

loksabha election banner

हर तीन महीने बाद प्रदेश से बाहर समन्वय बैठक होती है। इस बैठक में सरकार को सुझाव भी दिए जाते हैं। संगठन की ओर से संचालित गतिविधियों से आम जन को जोड़ने के लिए हो रहे प्रयासों के परिणामों पर भी विचार विमर्श होता है। हिमाचल में कुछ दिनों के भीतर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव होना है। सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों में खाली पड़े पदों पर नियुक्तियां भी संभावित हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.