स्वयंसेवियों को समझाया अंगदान का महत्व
राजकीय महाविद्यालय संजौली की राष्ट्रीय सेवा योजना ने स्वर्ण जयंती समारो
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 05:48 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 05:48 PM (IST)
जागरण संवाददाता, शिमला : राजकीय महाविद्यालय संजौली की राष्ट्रीय सेवा योजना ने स्वर्ण जयंती समारोह के अंतिम दिन कार्यशाला का आयोजन किया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आशा नेगी ने अंगदान के महत्व पर वृत्त चित्र दिखाकर एनएसएस स्वयंसेवियों को जागरूक किया। कॉलेज के प्राचार्य सीबी मैहता ने कहा कि अंगदान महादान है। इससे जुड़ी भ्रांतियों से ऊपर उठकर इस तरफ सकारात्मक रुख अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया। इसमें जमुना टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कावेरी ने द्वितीय और गोदावरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें