समय-समय पर खून की जांच करवाएं महिलाएं
थानेधार के पंचायत हॉल में वीरवार को पोषण अभियान के तहत जागरूकता शिवि
अमित सूद, कुमारसैन
थानेधार के पंचायत हॉल में वीरवार को पोषण अभियान के तहत जागरूकता शिविर लगाया। आइसीडीएस वृत्त पर्यवेक्षिका शारदा ने स्वयं सहायता समूह और महिला मंडल की सदस्यों को सुपोषण और अनिमिया की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को बताया कि पोषण के अभाव में महिलाओं और बच्चे के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
वृत पर्यवेक्षिका शारदा ने गर्भवती व अन्य महिलाओं को समय समय पर खून की जाच करवाने की सलाह दी और खून की कमी होने पर हरी पत्तेदार सब्जिया, पौष्टिक आहार, मौसमी फल और सलाद खाने की बात कही। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को आराम की भी जरूरत होती है। स्वयं सहायता समूह पमलाई की प्रधान मीना कोतवाल ने भी महिलाओं को उपयोगी जानकारी दी। थानेधार में आयोजित इस पोषण जागरूकता शिविर में महिलाओं ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर से बनाकर लाए स्थानीय व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई और इनका स्वाद भी चखा। महिलाओं ने स्वयं सहायता समूह पमलाई द्वारा बनाई जैम और जैली भी खरीदी। पर्यवेक्षिका शारदा ने जागरुकता शिविर में उपस्थित महिलाओं को व्यंजनों के पौष्टिक तत्वों के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि घर में बनाए व्यंजन ज्यादा पौष्टिक होते हैं और इन्हें बनाते हुए स्वच्छता का भी ध्यान रखा जाता है।