Move to Jagran APP

कुलदीप पठानिया बने चंबा जिला काग्रेस कमेटी के अध्यक्ष

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल प्रदेश काग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू ने भटियात के पूर्व

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jan 2018 09:08 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jan 2018 09:08 PM (IST)
कुलदीप पठानिया बने चंबा जिला काग्रेस कमेटी के अध्यक्ष
कुलदीप पठानिया बने चंबा जिला काग्रेस कमेटी के अध्यक्ष

राज्य ब्यूरो, शिमला : हिमाचल प्रदेश काग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू ने भटियात के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह पठानिया को चंबा जिला काग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

loksabha election banner

कुलदीप सिंह पठानिया छात्र संगठन से लेकर ब्लॉक युवा काग्रेस भटियात के आध्यक्ष, जिला काग्रेस कमेटी चंबा के उपाध्यक्ष, प्रदेश काग्रेस के संगठन महासचिव, प्रदेश काग्रेस कार्यकारिणी सदस्य सहित कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं। वह प्रदेश काग्रेस कमेटी के प्रवक्ता हैं और भटियात विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक भी रह चुके हैं। उन्हें हिमाचल प्रदेश विधानसभा में वर्ष 1994-95 में वाद-विवाद में कुशल व्यक्तित्व के बेस्ट पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.