Move to Jagran APP

भाजपा ने बनाए स्थायी आमंत्रित सदस्य व पूर्णकालिक विस्तारक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल ने प्रदेश कार्यसमिति के स्थाई आमंत्रित सदस्यों पूर्णकालिक विस्तारकों सह मीडिया प्रभारी व प्रकोष्ठों के संयोजकों व सह संयोजकों की घोषणा की है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Mar 2020 09:06 PM (IST)Updated: Tue, 10 Mar 2020 06:14 AM (IST)
भाजपा ने बनाए स्थायी आमंत्रित
सदस्य व पूर्णकालिक विस्तारक
भाजपा ने बनाए स्थायी आमंत्रित सदस्य व पूर्णकालिक विस्तारक

जागरण संवाददाता, शिमला : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्यों, पूर्णकालिक विस्तारकों, सह मीडिया प्रभारी और प्रकोष्ठों के संयोजकों व सह संयोजकों की घोषणा की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार व प्रेम कुमार धूमल को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

loksabha election banner

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, मंत्री महेंद्र ठाकुर, सुरेश भारद्वाज, सरवीण चौधरी, डॉ. रामलाल मार्कंडेय, वीरेंद्र कंवर, बिक्रम ठाकुर, गोविंद ठाकुर, डॉ. राजीव सैजल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक नरेंद्र बरागटा, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, केसीसी बैंक के चेयरमैन डॉ. राजीव भारद्वाज, विधायक सुखराम चौधरी, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, हिमफेड के अध्यक्ष गणेशदत, कपिल देव सूद, महेश्वर सिंह व हंसराज को भी स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। प्रियव्रत शर्मा को शिमला संसदीय क्षेत्र, अक्षय भरमौरी को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र, रामप्रकाश पटियाल को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र और सुरेश शर्मा को मंडी संसदीय क्षेत्र का पूर्णकालिक विस्तारक बनाया गया है। रजत ठाकुर को जिला सुंदरनगर को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। अंशुल बंसल बने प्रदेश संयोजक

अंशुल बंसल को कानून एवं विधिक विषयक विभाग का प्रदेश संयोजक और रमेश चोजड़ को व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। विनय शर्मा को पर्यटन प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक, विवेक डोगरा को सह संयोजक और नवीन शर्मा को पंचायती राज प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.