पंकज डढवाल इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया सेंटर शिमला के अध्यक्ष
द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया हिमाचल प्रदेश राज्य केंद्र शिमला की
By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 06:58 PM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2019 06:58 PM (IST)
राज्य ब्यूरो, शिमला : द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया हिमाचल प्रदेश राज्य केंद्र शिमला की 18वीं वार्षिक आमसभा में पंकज डढवाल को अध्यक्ष और कुसुम को मानद सचिव (2019-21) बनाया गया। बैठक इंजीनियर्स भवन निगम विहार में हुई। इसमें राज्य से बड़ी संख्या में कॉपोरेट सदस्यों और इंजीनियरों ने भाग लिया। एसएन कपूर ने इंजीनियरिग एडवांसमेंट के माध्यम से संस्थान की 100 वर्ष के अथक प्रयासों के संबंध में बताया। इस दौरान पंकज डढवाल ने कहा कि हम एक टीम हैं और अपनी सदस्यता बढ़ाने के साथ मजबूत संस्थान का निर्माण किया जाएगा। इंजीनियरिग और तकनीकी ज्ञान को आधुनिक बनाया रखा जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसके गुप्ता ने इंजीनियरों द्वारा प्रदेश और देश के निर्माण में दिए जा रहे योगदान को सराहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें