Move to Jagran APP

200 से 400 रुपये तक गिरे सेब की पेटी के दाम

बरसात व दूसरे राज्यों में सेब भेजने के लिए ट्रक न मिलने के कारण शुक्रवार को मंडी में बागवानों को सही दाम नहीं मिले।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jul 2022 06:09 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jul 2022 06:09 PM (IST)
200 से 400 रुपये तक गिरे सेब की पेटी के दाम
200 से 400 रुपये तक गिरे सेब की पेटी के दाम

शिखा वर्मा, शिमला

loksabha election banner

बरसात व दूसरे राज्यों में सेब भेजने के लिए ट्रक न मिलने के कारण शुक्रवार को मंडी में बागवानों को सही दाम नहीं मिले। एक ही दिन में सेब के दाम में 200 से 400 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। सेब की 25 किलो तक की स्पर वैरायटी की पेटी पहले 2500 से 3000 रुपये तक बिक रही थी, ये अब दो हजार से 2500 रुपये तक बिकी। बरसात के चलते कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। वहीं ट्रक चालक भी यहां जाने के लिए तैयार नहीं हैं, इसलिए फसल को मंडी में ही स्टोर करना पड़ रहा है। इससे बागवानों को मिलने वाले दाम पूरी तरह से गिर रहे हैं। आने वाले दो से तीन दिन में इसमें सुधार नहीं होता है तो मंडी में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

बिहार से हिमाचल अभी तक सेब ढुलाई के लिए वाहन नहीं आ रहे हैं। इससे यहां पर डिमांड होने के बावजूद फसल को भेजने के लिए वाहन नहीं मिल रहे हैं। इससे पहले बागवानों को सेब के अच्छे दाम मिल रहे थे। अब अच्छे दाम के लिए बागवानों को इंतजार करना पड़ सकता है। सप्लाई ने भी बिगाड़ा दाम का खेल

सेब की एक पेटी में 25 से 28 किलो सेब लाया जा रहा है। स्पर सेब पूरी तरह तैयार है। शिमला जिले के भी अधिकतर क्षेत्रों से सेब मंडी में पहुंचना शुरू हो गया है। सभी मंडियों में सेब पहुंचना शुरू हो गया है। बाजार में सेब की सप्लाई भी पहले के मुकाबले ज्यादा हो रही है। इसका असर भी दाम पर देखने के लिए मिल रहा है। बरसात, सप्लाई व ट्रांसपोटेशन के चलते गिरे दाम : चौहान

पराला मंडी के आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश चौहान ने बताया कि बारिश की वजह से सेब के दाम में कमी आई है। बाहरी राज्यों से सेब की गाड़ियां नहीं आ रही हैं। इससे सेब को दूसरे राज्यों में भेजने में परेशानी आ रही है। इसके कारण मंडी में दाम गिरे हैं। फसल तैयार है, हर मंडी में काफी मात्रा में फसल पहुंच रही है। इसका असर भी सेब के दाम पर पड़ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.