मुंबई में हुई अंकुश की आंख की सर्जरी
इंडियन आइडल सीजन 10 के उपविजेता अंकुश भारद्वाज की मुंबइ बांद्रा के ओजस हास्पिटल में आंखों की सफल सर्जरी की गई। अंकुश भारद्वाज आंखों की बीमारी जिसे की केराटॉकोनस कहा जाता है से जूझ रहे थे। मुबइ के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ नितिन रेडिया द्वारा उनके अस्पताल ओजस हॉस्पिटल मुंबई बांद्रा में अंकुश भारद्वाज की दो सर्जरी लेफ्ट आंख में
संवाद सूत्र, कुमारसैन : इंडियन आइडल सीजन-10 के उपविजेता अंकुश भारद्वाज की आंख की सफल सर्जरी हुई है। मुंबई के बांद्रा स्थित ओजस अस्पताल में डॉक्टर डॉ. नितिन ने अत्याधुनिक तकनीक से अंकुश भारद्वाज की बाई आंख की दो सर्जरी की। अंकुश भारद्वाज लंबे समय से आंख की बीमारी से जूझ रहे थे। अंकुश ने मुंबई के डॉ. नितिन, इंडियन आइडल और लोगों का आभार व्यक्त किया है। कहा कि लोगों के प्यार और दुआओं से आंख की सर्जरी सफल हुई है। अंकुश भारद्वाज ने कहा है कि कुछ समय के आराम के बाद वह एक बार फिर लोगों के बीच होंगे। सर्जरी सफल होने से उनके गृह क्षेत्र कोटगढ़ में खुशी है। अंकुश के पिता सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सर्जरी की सफलता के लिए डॉक्टर की मेहनत व देवताओं का आशीर्वाद है।