हिमाचल लौटेंगे अनिल कुमार खाची, अगले मुख्य सचिव होंगे
अनिल खाची हिमाचल लौटेंगे। वह पतिनियुक्ति पर दिल्ली थे। राज्य ब्यूरो शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ चर्चा के बाद हिमाचल काडर के आइएएस अि
राज्य ब्यूरो, शिमला : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ चर्चा के बाद हिमाचल काडर के आइएएस अधिकारी अनिल कुमार खाची हिमाचल लौटेंगे। जयराम ठाकुर ने उन्हें वापस बुला लिया है। तय माना जा रहा है कि खाची हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्य सचिव होंगे।
मुख्य सचिव डॉ. श्रीकात बाल्दी इस वर्ष के अंत में सेवानिवृत्त होंगे। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की उप सचिव की ओर से मंगलवार को जारी अधिसूचना में अनिल खाची को तत्काल प्रभाव से वापस हिमाचल भेजा गया है। वर्ष 1986 बैच के आइएएस अधिकारी अनिल कुमार खाची केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग में सचिव थे। प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली जाने से पहले खाची हिमाचल सरकार में वित्त व लोक निर्माण विभाग देख रहे थे। वरिष्ठता के आधार पर देखा जाए तो इस समय प्रदेश सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह सबसे ऊपर हैं। अनिल खाची रक्षा मंत्रालय में सेवाएं दे चुके हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआइडीएआइ) में उनका बहुमूल्य योगदान रहा है। वह कुल्लू जिला के उपायुक्त भी रहे हैं।