Move to Jagran APP

अनिल खाची ने संभाला मुख्य सचिव का कार्यभार

नए साल में प्रदेश को नया मुख्य सचिव मिला है। अनिल कुमार खाची ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव का कार्यभार संभाला। उनका जन्म 22 जून 1963 को हुआ है। वह हिमाचल काडर के 19

By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Jan 2020 09:31 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jan 2020 06:20 AM (IST)
अनिल खाची ने संभाला मुख्य सचिव का कार्यभार
अनिल खाची ने संभाला मुख्य सचिव का कार्यभार

राज्य ब्यूरो, शिमला : नववर्ष के पहले दिन हिमाचल को नए मुख्य सचिव मिले। अनिल कुमार खाची ने बुधवार को मुख्य सचिव का कार्यभार संभाला। वह हिमाचल काडर के 1986 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। कार्यभार संभालने के बाद खाची को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

loksabha election banner

प्रदेश सचिवालय सेवाएं संघ के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष संजीव शर्मा की अगुवाई में मुख्य सचिव से शिष्टाचार के नाते मुलाकात की। उन्होंने उम्मीद जताई कि खाची के प्रशासनिक अनुभव के कारण प्रदेश विकास की नई बुलंदियां छुएगा। अनिल कुमार खाची का जन्म 22 जून, 1963 को हुआ था। उनकी शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से हुई। उन्हें 33 वर्षो का प्रशासनिक अनुभव है। उन्होंने हिमाचल में उपायुक्त कुल्लू, आबकारी एवं कराधान आयुक्त, सचिव वित्त, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और श्रम, औद्योगिक विकास निगम और हिमाचल प्रदेश वित्त निगम के प्रबंध निदेशक सहित कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

जून 2010 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने से पहले अनिल खाची मुख्य चुनाव अधिकारी रहे। वह वर्ष 2009 के संसदीय चुनावों का सफलतापूर्वक संचालन कर चुके हैं। वह हिमाचल प्रदेश सरकार में अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त, योजना, आर्थिकी एवं सांख्यिकी और 20 सूत्रीय कार्यक्रम के रूप में कार्य कर चुके हैं। उन्होंने दिल्ली में यूआइडीएआइ में डिप्टी डायरेक्टर जनरल के रूप में कार्य किया। उन्होंने आधार के लिए नामांकन प्रणाली के डिजाइन और इसे लागू करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने श्रम और रोजगार मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्य किया। वह भारतीय खाद्य निगम में मुख्य सतर्कता अधिकारी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.