Move to Jagran APP

व्यापारियों के संपर्क में आए लोग होंगे दस दिन क्वारंटाइन : बीएमओ

संवाद सहयोगी रामपुर बुशहर कस्बे में कोरोना संक्रमण के आए मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने ि

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 03:32 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 03:32 PM (IST)
व्यापारियों के संपर्क में आए लोग
होंगे दस दिन क्वारंटाइन : बीएमओ
व्यापारियों के संपर्क में आए लोग होंगे दस दिन क्वारंटाइन : बीएमओ

संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : कस्बे में कोरोना संक्रमण के आए मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान चलाया है। शनिवार को वार्ड नंबर एक से पांच तक हर घर में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता सर्वे कर रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। सर्वे में लोगों के स्वास्थ्य संबंधित जानकारियां जुटाई जा रही हैं। इसके बाद 22 सितंबर से कंटेनमेंट एरिया में कोरोना के टेस्ट किए जाएंगे। साथ ही शुक्रवार को व्यापारियों के संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन किया जाएगा।

loksabha election banner

रामपुर में शुक्रवार को नौ पुलिस कर्मचारी और शहर के व्यापारियों में पिता व पुत्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद एहतियात के तौर पर दोनों व्यापार मंडलों ने दो दिन तक शहर की दुकानों को बंद करने का निर्णय लिया।

रामपुर के वार्ड नंबर एक, तीन, चार व पांच को कंटेनमेंट जोन भी बनाया गया है। शहर की कुछ दुकानों और सब्जी विक्रेताओं को होम डिलीवरी के लिए अधिकृत किया गया है। अध्यक्ष के संपर्क में आए लोगों की सूची हो रही तैयार

रामपुर में 15 सितंबर को व्यापार मंडल के चुनाव संबंधी गतिविधियों को पूरा किया जा रहा था। इस दौरान शहर के कई व्यापारी भी मंडल अध्यक्ष के संपर्क में आए हैं। स्वास्थ्य विभाग इन सभी लोगों की सूची तैयार कर रहा है और सब लोगों के कोरोना टेस्ट किए जाएंगे। बाजार के दो व्यापारी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनके संपर्क में आए व्यापारियों के भी टेस्ट किए जाएंगे। इसके अलावा घर के सदस्य, दुकान के कर्मचारियों को दस दिन के लिए होम क्वारंटाइन के लिए भेज दिया है। चुनाव के दौरान जो भी व्यापारी निजी होटल में मौजूद थे, उनके टेस्ट दो दिन में करवा लिए जाएंगे।

- डॉ. राकेश नेगी, बीएमओ रामपुर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.