Move to Jagran APP

पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण आवश्यक

जागरण संवाददाता शिमला शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा है कि हर वर्ष सरकार तथा

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 05:47 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 05:47 PM (IST)
पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण आवश्यक
पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण आवश्यक

जागरण संवाददाता, शिमला : शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा है कि हर वर्ष सरकार तथा अन्य संस्थाओं द्वारा वन महोत्सव कार्यक्रम के माध्यम से लाखों पौधे लगाए जाते हैं। पौधे लगाने के साथ उनका संरक्षण करना आवश्यक है। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भाजपा महिला मोर्चा शिमला मंडल के टूटीकंडी में देवदार का पौधा रोपने के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिमला में अधिकतर पेड़ देवदार के हैं जो बहुत पुराने व गिरने की स्थिति में हैं। उनके स्थान पर नए पौधे रोपित करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण है। पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोगों को आगे आना होगा।

loksabha election banner

कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने समाज में महिलाओं के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सहकारी संस्थाओं में 33 फीसद महिलाओं को आरक्षण देने पर विचार किया जा रहा है। कानून के तहत जो भी जरूरी संशोधन किया जाना है उसे आवश्यक रूप से किया जाएगा। उन्होंने टूटीकंडी के लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया। वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान देवदार, दाडू, बान, ओक, अखरोट, शहतूत आदि किस्म के करीब 100 पौधे रोपित किए गए। इस दौरान लोगों से पौधारोपण के लिए आगे आने की अपील की गई।

इस मौके पर नगर निगम महापौर सत्या कौंडल, पार्षद डा. किमी सूद, विदूषी शर्मा, आशा शर्मा, ममता गुप्ता, पिकी गोयल, हेमा कश्यप, राजेश्वरी शर्मा, अनिता, गगन लखनपाल, सुशील चौहान, संजीव चौहान, जय चंद ठाकुर, मंजू सूद, रमन कपूर, डीएफओ पवन चैहान, आरओ लच्छी राम, डिप्टी रेंजर मनी राम मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.