सरकार की छवि खराब करने की कोशिश कर रही कांग्रेस : रामस्वरूप
भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कांग्रेस के आरोपों को जड़ से खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस हिमाचल ऑन सेल कहकर केवल मात्र सरकार की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है। हिमाचल ऑन सेल तो पूर्व कांग्रेस सरकार के समय में था। उस समय राज्य में कानून नाम की कोई चीज नहीं थी। यह कांग्रेस की पुरानी आदत है चाहे केंद्र में सर्जिकल स्ट्राइक हो या भाजपा सरकार द्वारा सेना को मजबूत करने के प्रयास।
राज्य ब्यूरो, शिमला : भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हिमाचल ऑन सेल कहकर प्रदेश सरकार की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है। हिमाचल ऑन सेल तो पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में था। उस समय राज्य में कानून नाम की कोई चीज नहीं थी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा गलत आरोप लगाती है। प्रदेश में पुष्प उत्पादन से किसान आमदनी कमा रहे हैं। दिल्ली सहित देश के महानगरों में फूल भेजकर आय हो रही है। कांग्रेस विपक्ष में रहकर केवल आलोचना करने तक सीमित रह गई है। जिस प्रकार प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विकास हो रहा है, वह कांग्रेस नेताओं से देखा नहीं जा रहा है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट को लेकर कांग्रेस केवल राजनीति कर रही है। विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। प्रदेश 11 हजार मेगावाट विद्युत उत्पादन करता है। प्रदेश में स्वच्छ पेयजल, साफ हवा व बेशकीमती जड़ी-बूटियां हैं। इसलिए निवेशकों के लिए हिमाचल निवेश करने का मुख्य केंद्र बनता जा रहा है।