शिमला में 14 को जन आंदोलन करेगी कांग्रेस
केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों को जवाब कांग्रेस शिमला में 14 को जनआंदोलन से देगी।
राज्य ब्यूरो, शिमला : केंद्र व प्रदेश भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस शिमला में 14 नवंबर को जन आंदोलन करेगी। इसके लिए कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष के राजनीतिक सचिव हरिकृष्ण हिमराल की अध्यक्षता में बैठक हुई।
शिमला ग्रामीण व कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में जन आंदोलन की रूपरेखा तय कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। जन आंदोलन में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री सहित कांग्रेस के कई नेता शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस द्वारा जिला मुख्यालयों पर किए जा रहे धरने प्रदर्शन का समापन शिमला में होना है। इसलिए शिमला में होने वाले आयोजन की तैयारियों के साथ पार्टी नेताओं को ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इसमें शामिल करने की जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस सचिव वेद प्रकाश ठाकुर, भूपेंद्र कंवर, प्रमोद चौहान, राजेंद्र वर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, यशपाल तनाईक, सेनराम नेगी, डॉ. मस्तराम शर्मा, भारत भूषण शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, राजेश वर्मा, सेवक राम, डीडी कश्यप, विक्रम ठाकुर, हिमज्योति हिमराल, सतीश शर्मा, सुरेश कुमार व गोपाल शर्मा उपस्थित थे।