Move to Jagran APP

आप की कार्यकारिणी का विस्तार

आम आदमी पार्टी संयोजक मेहर सिंह ठाकुर ने पार्टी कार्यकारि

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Dec 2018 06:23 PM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 06:23 PM (IST)
आप की कार्यकारिणी का विस्तार
आप की कार्यकारिणी का विस्तार

संवाद सूत्र, सराहन बुशहर : आम आदमी पार्टी संयोजक मेहर सिंह ठाकुर ने पार्टी कार्यकारिणी का विस्तार कर लिया है। इसके लिए सराहन में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। इसमें गोपाल डोगरा को सह संयोजक, बिशन देव को महासचिव, राजेश मेहता को मुख्य सलाहकार, अशोक कुमार को युवा मोर्चा अध्यक्ष, सुरेश कुमार को संयुक्त सचिव, शमशेर बिष्ट को संगठन सचिव, एमएस ठाकुर को प्रेस सचिव, कुसुम शर्मा को वित्त सचिव, शिव लाल को सोशल मीडिया प्रभारी, दिवान सिंह को आरटीआइ प्रभारी, देवेंद्र सिंह को किसान मोर्चा प्रभारी, डीएन शर्मा और मोहर सिंह ठाकुर को आनी निरमंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी संयोजक ने कहा कि आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.