उत्तराखंड के ध्यानार्थ : दो लोगों से 8.25 ग्राम चिट्टा बरामद
रामपुर पुलिस ने गश्त के दौरान राजपुरा सड़क पर पावर हाउस के समीप दो य
By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Aug 2022 04:30 PM (IST)Updated: Mon, 01 Aug 2022 04:30 PM (IST)
संवाद सूत्र, नोगली : रामपुर पुलिस ने गश्त के दौरान राजपुरा सड़क पर पावर हाउस के समीप दो युवकों से 8.25 चिट्टा बरामद किया है। आरोपितों की पहचान अब्दुल रहमान निवासी खेड़ी, तहसील रुड़की, जिला हरिद्वार (उतराखंड) और चुनी लाल निवासी मतरेवल, डाकघर नोगली, तहसील रामपुर के रूप में हुई है। रविवार रात को पुलिस टीम राजपुरा में गश्त कर रहे थी। करीब साढ़े सात बजे पुलिस ने दोनों को यहां से गुजरते हुए देखा तो वे घबरा गए। तलाशी लेने पर इनसे 8.25 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि एसडीपीओ रामपुर चंद्र शेखर ने की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें