Move to Jagran APP

जेल विभाग में अनुबंध आधार भरे जाएंगे 394 पद

राज्य ब्यूरो शिमला प्रदेश के जेल विभाग में वार्डर की 394 पदों पर भर्ती होगी। इसमें पुरुष वाड

By JagranEdited By: Published: Tue, 23 Feb 2021 07:44 PM (IST)Updated: Tue, 23 Feb 2021 07:44 PM (IST)
जेल विभाग में अनुबंध आधार भरे जाएंगे 394 पद
जेल विभाग में अनुबंध आधार भरे जाएंगे 394 पद

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश के जेल विभाग में वार्डर की 394 पदों पर भर्ती होगी। इसमें पुरुष वार्डर के 370 व महिला वार्डर के 24 पद हैं। इस संबंध में भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संशोधन किया है। पहले ये नियम 2014 में बनाए गए थे। अब ये आरएंडपी रूल्स 2020 के नाम से कहलाएंगे। यह भर्ती अनुबंध आधार पर होगी। रूल्स के संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी की है। इसके अनुसार कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग (जेल) में भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में बदलाव किया गया है। सामान्य वर्ग के लिए भर्ती आयु 18 से 23 वर्ष होगी। इसमें जबकि एसटी, एससी, ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए 18 से 25 वर्ष होगी। गृहरक्षकों के लिए 20 से 28 वर्ष होगी। पहले ग्राउंड टेस्ट होगा। इसमें उर्तीण होने वाले अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में बैठ सकेंगे। लिखित परीक्षा 85 अंकों की होगी। इनमें अंग्रेजी भाषा, हिदी भाषा, सामान्य ज्ञान, गणित एवं विज्ञान और तर्क क्षमता के 17- 17 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें साक्षात्कार नहीं होगा। पंद्रह अंक दस्तावेजों पर आधारित होंगे।

loksabha election banner

भर्ती कमेटी के अध्यक्ष वरिष्ठ सहायक महानिरीक्षक अथवा उप महानिरीक्षक होंगे। जबकि जेल अधीक्षक, डीजीपी के द्वारा नामित एएसपी अथवा डीएसपी रहेंगे इसके सदस्य होंगे। कितना मिलेगा वेतन

चयनित अभ्यर्थियों को अनुबंध आधार पर रखा जाएगा। उन्हें 7810 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। बाद में सरकार की नीति के अनुसार नियमित हो सकेंगे।

......

कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग में वार्डर की भर्ती अनुबंध आधार पर ही होती है। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है।

-सोमेश गोयल, डीजीपी, जेल।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.