प्रदेश विश्वविद्यालय में 23 कर्मचारी पदोन्नत
जागरण संवाददाता शिमला प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने बुधवार को 23 कर्मचारियों को पदोन्नति दी
By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 07:27 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 07:27 PM (IST)
जागरण संवाददाता, शिमला : प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने बुधवार को 23 कर्मचारियों को पदोन्नति दी। लिपिक से कनिष्ठ सहायक बने कर्मचारियों में अछरू राम, हिमेश्वरी शर्मा, नरेंद्र कुमार, भगत राम चौहान, कृष्ण चंद, नीतू शर्मा, पुष्पा देवी, विकास जसरोटिया, डिपल, संजय कुमार, सुरेश, सुरेंद्र कुमार, परमजीत, मंजू, निशा देवी, बीरबल सिंह व सुरजीत शामिल हैं।
कनिष्ठ सहायक पद से वरिष्ठ सहायक पदोन्नत होने वालों की फेहरिस्त में मनोज, सीमा ठाकुर, शशि शर्मा, कुलदीप कुमार व अनिल ठाकुर शामिल हैं। विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के महासचिव कुलदीप ठाकुर ने कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार और रजिस्ट्रार सुनील शर्मा का आभार जताया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें