किन्नौर से साढ़े 20 लाख पेटी सेब देश की मंडियों में पहुंचा
संवाद सहयोगी रिकांगपिओ जिला किन्नौर का सेब सीजन इस समय चरम पर है। ऐसे में यहां का सेब दे
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 08:00 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 08:00 PM (IST)
संवाद सहयोगी, रिकांगपिओ : जिला किन्नौर का सेब सीजन इस समय चरम पर है। ऐसे में यहां का सेब देश की विभिन्न मंडियों में पहुंच रहा है। पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष सेब की करीब 33 लाख से अधिक सेब की पेटियां निकलने का अनुमान विभाग द्वारा लगाया गया है। अब तक करीब साढ़े 20 लाख पेटियां देश की विभिन्न मंडियों दिल्ली, चंडीगढ़ व मुंबई सहित स्थानीय अन्य मंडियों में भी पहुंच चुकी हैं। जिले के बागवानों का सेब विभिन्न मंडियों में पहुंचने से उन्हें इसके अच्छे दाम भी मिल रहे हैं। उद्यान विभाग किन्नौर के कार्यवाहक उपनिदेशक जगत सिंह नेगी ने कहा कि जिले के बागवानों का करीब साढ़े 20 लाख पेटी सेब विभिन्न मंडियों में पहुंच चुका है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें