Move to Jagran APP

619 सड़कें बंद, दिक्कतें बरकरार

हिमाचल में मंगलवार को भले ही बारिश का दौर थम गया लेकिन लोगों की दिक्कतें बरकरार हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 25 Sep 2018 08:51 PM (IST)Updated: Tue, 25 Sep 2018 08:51 PM (IST)
619 सड़कें बंद, दिक्कतें बरकरार
619 सड़कें बंद, दिक्कतें बरकरार

जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल में मंगलवार को भले ही बारिश का दौर थम गया लेकिन लोगों की परेशानियां बरकरार रहीं। भारी बारिश से हुए भूस्खलन के कारण प्रदेश में 619 सड़कें नहीं खुल पाई हैं। इस कारण लोगों को सफर करने में दिक्कतें झेलनी पड़ीं।

loksabha election banner

प्रदेश में मंगलवार को कई क्षेत्रों में बारिश हुई। लाहुल स्पीति में एक-दो स्थानों पर हल्का हिमपात हुआ। प्रदेश में अधिकतम तापमान में आठ से नौ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 29 सितंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। कहां कितनी बारिश

झंडूता,190

नयनादेवी,180

ऊना,142

मैहरे,133

हमीरपुर,105

धर्मपुर,96

बंजार,94

सरकाघाट,87

गोहर,80

बरठीं,78

भराड़ी,77

घुमारवीं,69

(बारिश मिलीमीटर में) कहां कितना रहा तापमान

स्थान,न्यूनतम,अधिकतम

शिमला,12.3,14.9

सुंदरनगर,15.5,19.4

भुंतर,13.0,17.0

कल्पा,8.0,11.4

धर्मशाला,15.4,21.4

ऊना,17.6,23.4

मनाली,9.8,13.6

नाहन,14.3,20.2

केलंग,0.2,4.7

पालमपुर ,14.5,19.5

सोलन,16.4,20.0

चंबा,12.7,24.2

(तापमान डिग्री सेल्सियस में) कहां कितनी सड़कें बंद

शिमला जोन,294

मंडी जोन,92

हमीरपुर जोन,112

कांगड़ा जोन,121

लोक निर्माण विभाग को 887 करोड़ का नुकसान

बरसात से इस बार लोक निर्माण विभाग को 887 करोड़ 90 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें 24 घंटे के अंदर ही 98 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है। विभाग ने बंद पड़ी सड़कों में वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए 639 मशीनें लगाई हैं। इनमें निजी वाहन भी हायर किए गए हैं। वहीं, आइपीएच विभाग को बरसात से 391 करोड़ 91 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.