Move to Jagran APP

प्रियंका के बगीचे में लगेंगे ननिहाल से आए सेब के पौधे

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रियंका वाड्रा के छराबड़ा स्थित आशियाने के बगीचे में ननिहाल यानी इटली से लाए ग

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Dec 2017 05:31 PM (IST)Updated: Wed, 13 Dec 2017 05:31 PM (IST)
प्रियंका के बगीचे में लगेंगे ननिहाल से आए सेब के पौधे
प्रियंका के बगीचे में लगेंगे ननिहाल से आए सेब के पौधे

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रियंका वाड्रा के छराबड़ा स्थित आशियाने के बगीचे में ननिहाल यानी इटली से लाए गए सेब के पौधे लगाए जाएंगे। प्रियंका वाड्रा ने इटली से उत्तम किस्म के 100 सेब के पौधे मंगवा लिए हैं। प्रियंका ने मंगलवार को छराबड़ा में निर्माणाधीन आशियाने का दौरा किया। इस दौरान वह बगीचे में भी गई और पौधों को लगाने के लिए जगह का भी जायजा लिया। हालांकि बगीचे में अभी सेब, आड़ू, नाशपाती और चेरी के पौधे लगे हुए हैं।

loksabha election banner

प्रियंका सोमवार को आर्किटेक्ट के साथ शिमला पहुंची थीं। वह विशेष रूप से बर्फबारी का आनंद लेने के लिए यहां आई थीं। मंगलवार को वह बंगले व बगीचे में बर्फबारी का आनंद लेने के बाद लौट गई। प्रियंका छराबड़ा और कुफरी में गिरी बर्फ का आनंद लेने के बाद सड़क से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई।

प्रियंका अपने बगीचे में इटली के सेब और अन्य फलों की बेहतरीन किस्मों के पौधों को लगा रही हैं। सेब की बेहतरीन किस्म के 100 पौधों की खेप छराबड़ा पहुंच गई है। अपने इस दौरे के दौरान प्रियंका ने बगीचे में पौधे कहां-कहां लगाने का के लिए जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने अपने बंगले का निरीक्षण करने के साथ बगीचे में सेर भी की। शिमला के छराबड़ा में प्रियंका के बंगले का छह साल से काम चल रहा है। बंगले को परंपरागत पहाड़ी शैली में स्लेटों की छत डालकर बनाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.