Move to Jagran APP

22 जिला परिषद वार्डो के नाम बदले

प्रशासन ने रविवार को जिला परिषद के वार्डो के परिसीमन को अंतिम

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Dec 2020 08:36 PM (IST)Updated: Sun, 06 Dec 2020 08:36 PM (IST)
22 जिला परिषद वार्डो के नाम बदले
22 जिला परिषद वार्डो के नाम बदले

जागरण संवाददाता, मंडी : प्रशासन ने रविवार को जिला परिषद के वार्डो के परिसीमन को अंतिम रूप प्रदान कर दिया। 90 नई पंचायतें बनने के बाद जिला परिषद के 36 वार्डो में से 22 के नाम बदल दिए हैं। यह नाम उनकी जनसंख्या के आधार पर बदले हैं। महादेव वार्ड में सबसे अधिक 36686 की जनसंख्या है, जबकि सबसे कम खिलड़ा वार्ड में 19103 लोग हैं। उपायुक्त ने इससे पहले मांगी आपत्तियों और सुझाव के बाद इसकी अंतिम सूची जारी कर दी है। अब प्रशासन रोस्टर की प्रक्रिया को अंजाम देगा।

loksabha election banner

जिला परिषद के 36 वार्डो में नौ लाख नौ हजार 959 की जनसंख्या है। जिला पंचायत अधिकारी हरि सिंह ठाकुर ने बताया कि जिप वार्डो की अंतिम सूची जारी कर दी है। इसके बाद अब पंचायत चुनाव की प्रक्रिया का अंजाम दिया जाएगा। इन वार्डो के बदले नाम

परिसीमन के बाद वार्ड दो बरोट का नाम बथेरी होगा। वहीं वार्ड चार कुन्नू का डलाह, वार्ड पांच बड़ीधार का भराडू, वार्ड सात मझवाड़ का स्योग, वार्ड 10 स्यांज का बासा, वार्ड 11 गोहर का मझोठी, वार्ड 12 खलवाहण का रोड, वार्ड 13 ढीम कटारू का ब्रयोगी, वार्ड 14 झुंगी का नौण, वार्ड 15 पांगणा का चुराग, वार्ड 16 लोहर करसोग का ममेल, वार्ड 18 बगशाड़ का सांवीधार, वार्ड 23 ढावण का कोट बल्ह, वार्ड 24 कुम्मी का भड़याल, वार्ड 25 का चलाह का बैहल, वार्ड 29 चौरी का थौना, वार्ड 30 कोट सदर का जमेड़, वार्ड 31 धन्यारा का कोटली, वार्ड 32 पैहड़ का लौंगणी, वार्ड 34 सजाओपीपलू का ग्रियोह, वार्ड 25 सिद्धपुर का दतवाड़ और वार्ड 36 दलेड़ का लांगणा नाम किया गया है। किस वार्ड में कितने गांव व आबादी वार्ड,शामिल गांव,जनसंख्या

ढेलू,13,30658

बथेरी,14, 21173

नेरघरवासड़ा,17,30861

डलाह,13,24786

भराडू,11,19483

नगवाई,21,29591

स्योग,12,21762

कटौला,18,28843

थाची,23,30579

बासा,14,23243

मझोठी,18,24522

रोड,19,25459

ब्रयोगी,18,25872

नौण,15,25531

चुराग,20,26929

ममेल,16,24760

सराहन,16,25232

सांवीधार,19,25051

डैहर,16,28463

सलापड़,12,19713

खिलड़ा,11,19103

महादेव,18,36686

कोट बल्ह,14,21109

भड़याल,12,25291

बैहल,13,23595

लोहर रिवाल्सर,19,30465

कोट गोपालपुर,12,26626

बलद्वाड़ा,11,28435

थौना,16,24457

जनेड़,13,20641

कोटली,11,19446

लौंगणी,16,25083

नवाही,14,26267

ग्रियोह,18,25206

दतवाड़,17,19675

लांगणा,19,27360


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.