चयनित उम्मीदवार जल्द भेजे जाएंगे ट्रेनिंग पर
सेना भर्ती कार्यालय मंडी द्वारा पड्डल मैदान में एक से छह नवंबर के दौरान आयोजित सेना भर्ती में 1315 उम्मीदवारों चयनित हुए थे। इनमें से 467 को 1
जागरण संवाददाता, मंडी : सेना भर्ती कार्यालय मंडी द्वारा पड्डल मैदान में एक से छह नवंबर के दौरान आयोजित सेना भर्ती में 1315 उम्मीदवारों चयनित हुए थे। इनमें से 467 को 18 मार्च तक ट्रेनिग सेंटर के लिए रवाना किया गया था। कोविड-19 के बढ़ते दुष्प्रभावों को देखते हुए सेना मुख्यालय ने शेष 848 उम्मीदवारों को ट्रेनिग सेंटर में भेजने पर रोक लगा दी थी। भर्ती निदेशक कर्नल एम राजाराजन ने बताया सेना मुख्यालय द्वारा रवानगी के आदेश मिलते ही इन उम्मीदवारों को ट्रेनिग सेंटर के लिए रवाना किया जाएगा। उन्होंने बताया चयनित उम्मीदवार किसी प्रकार की कोई चिता न करें और अपने शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ट्रेनिग सेंटर में भेजने की तिथि बारे समचार पत्रों के माध्यम से सूचित किया जाएगा। चयनित उममीदवार इस संदर्भ में जानकारी प्राप्त करने के लिए मोबाइल नंबर 62300 40934 या दूरभाष 01905 222287 पर संपर्क कर सकते हैं।