गर्मी-सर्दी ही नहीं गोली से भी बचाएगा टैक्सटाइल
जवाहर लाल नेहरू राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय सुंदरनगर के वस्त्र अभियांत्रिकी विभाग द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : जवाहर लाल नेहरू राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय सुंदरनगर के वस्त्र अभियांत्रिकी विभाग की ओर से दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में देशभर से विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों, उद्योगों से आए वस्त्र अभियांत्रिकी विशेषज्ञों और प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
इसमें बताया कि वस्त्र अभियांत्रिकी विभाग आइआइटी दिल्ली डीआरडीओ के साथ टेक्सटाइल्स से बने बुलेट प्रूफ जैकेट को और बेहतर बनाने में प्रयासरत है। बताया कि टेक्सटाइल के बुलेट प्रूफ जैकेट अन्य टेक्नोलॉजी से कम वजन और ज्यादा कारगर सिद्ध होते हैं। जवाहर लाल नेहरू राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय सुंदरनगर के निदेशक एवं प्रधानाचार्य प्रो. विनोद कुमार ने बताया वस्त्र अभियांत्रिकी विभाग समय-समय पर इस तरह की कार्यशाला का आयोजन करवाता है। कार्यशाला में उद्योगों में चल रहे रही न्यूनतम तकनीकों से प्रतिभागियों को अवगत करवाया। कार्यशाला के समन्वयक विवेक शर्मा, अंकुश शर्मा व दिनेश भाटिया ने बताया कार्यशाला में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान नई दिल्ली से वस्त्र अभियांत्रिकी विभाग के प्राध्यापक प्रो. आर चट्टोपाध्याय, प्रो. अभिजीत मजूमदार ने प्रतिभागियों को न्यूनतम तकनीकों की जानकारी दी। कहा टेक्सटाइल्स का इस्तेमाल केवल कपड़े पहनने तक सीमित नहीं है, बल्कि टेक्सटाइल्स का इस्तेमाल दूसरे क्षेत्रों में भी किया जाता है। प्रो. आर चट्टोपाध्याय ने कहा वस्त्र अभियांत्रिकी में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। उद्योगों से आए हुए वस्त्र अभियांत्रिकी विशेषज्ञों ने बताया की किस प्रकार से वस्त्र अभियांत्रिकी से जुड़े उद्योग पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं। कार्यशाला में वस्त्र अभियांत्रिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक प्रिया जसवाल, उर्वशी मल्होत्रा, अमित कुमार, प्रीति गौतम, गौरव ग्रोवर, अजय कुमार व अक्षय शर्मा भी मौजूद रहे।