बिना मास्क पहने घूम रहे 20 लोगों के काटे चालान
सहयोगी गोहर उपमंडल गोहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों पर अब प्रशासन सख्त हो गया
By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 06:36 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 06:36 PM (IST)
सहयोगी, गोहर : उपमंडल गोहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों पर अब प्रशासन सख्त हो गया है। शुक्रवार को गोहर पुलिस ने बाजार में बिना मास्क घूम रहे 20 लोगों के चालान काटे। थाना प्रभारी सुरम सिंह धीमान ने पुलिस की गाड़ी में लाउडस्पीकर लगाकर मास्क पहनने के लिए लोगों को जागरूक भी किया। उन्होंने कहा कि लापरवाह लोगों को मास्क की आदत डालने के लिए पुलिस-प्रशासन ने चालान की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसका उद्देश्य लोगों को मास्क पहनने के प्रति जागरूक करना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें