चट्टानों की चपेट में आने से बची बस, यात्रियों ने भाग कर बचाई जान
ड़कें बाधित हो गई है। पेड़ व चट्टानें गिरने से मार्गं पर वाहनों के पहिए थम गए। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। छह स्थानों पर ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इक्कीस ¨सचाई एवं पेयजल योजनाएं हांफ गई। इससे लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ा। जिला की थाची-डिडर थलौट- कल्हणी थाची- कशौड पंडोह- सराची गाड़ागुसैणी-तपनाली घाट छतरी-जंजैहली वाया लस्सी शेगली -पराशर पद्धर नौहली चौरा-कमांद कुन्नू-बड़ीधार वाया गजौण तथा बरोट म
जागरण टीम, मंडी/नगवाईं/पद्धर/थुनाग : जिलाभर में हो रही बारिश व बर्फबारी से अब पहाड़ दरकना शुरू हो गए हैं। मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वीरवार दोपहर बाद जोगणी माता मंदिर के समीप पहाड़ से अचानक चट्टानें गिरने से कुल्लू से औट की तरफ आ रही एक निजी बस चपेट में आने से बाल-बाल बची। यात्रियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। पत्थर से बस के कई शीशे टूट गए। चट्टानों के कारण राजमार्ग पर करीब एक घंटे यातायात बाधित रहा। इससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। पद्धर जोगेंद्रनगर बाया नोहली मार्ग पर दमेला के पास भूस्खलन से करीब दो घंटे यातायात बाधित रहा। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला भर में बर्फबारी के कारण 11 सड़कें, छह ट्रांसफार्मर बंद हैं।
आइपीएच विभाग की 21 पेयजल योजनाओं को नुकसान पहुंचा है। इससे लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ा। थाची-डिडर, थलौट-कल्हणी, थाची- कशौड, पंडोह-सराची, गाड़ागुसैणी-तपनाली घाट, छतरी-जंजैहली वाया लस्सी, शेगली-पराशर, पद्धर नौहली, चौरा-कमांद, कुन्नू-बड़ीधार वाया गजौण, तथा बरोट मयोट सड़क मार्ग भूस्खलन व सड़क के कीचड़युक्त होने की वजह से बाधित है। चैलचौक-जंजैहली सड़क पर हरनाल नाले के निकट विशालकाय पेड़ मार्ग पर गिर गया। इससे करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। जाम लगने से वाहन 10 से 15 किलोमीटर का अतिरिक्त रास्ता तय कर गुनास होकर चैलचौक व मंडी पहुंचे। मार्ग बहाल करने पहुंची जेसीबी पर चार पेड़ उखड़ कर गिर गए। जेसीबी चालक घायल होने से बाल बाल बचा। उसने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता केके कौशल ने बताया कि बाधित मार्गों को बहाल करने के लिए जेसीबी मौके पर भेज दी गई है।