Move to Jagran APP

अब देवीदड़ में भी वोटिग की सुविधा

सहयोगी गोहर जहल पंचायत के देवीदड़ तालाब में भी अब पर्यटक वोटिग कर सकेंगे। इसका शुभा

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 06:40 PM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 06:40 PM (IST)
अब देवीदड़ में भी वोटिग की सुविधा
अब देवीदड़ में भी वोटिग की सुविधा

सहयोगी, गोहर : जहल पंचायत के देवीदड़ तालाब में भी अब पर्यटक वोटिग कर सकेंगे। इसका शुभारंभ वीरवार को विधायक विनोद कुमार ने किया।

loksabha election banner

मनरेगा के तहत 25 लाख से निर्मित तालाब की क्षमता 12 लाख लीटर पानी की है। इसकी विशेषता है कि यह जिले में पहला ऐसा तालाब है जिसके अंदर भी लाइटें लगी हैं। स्थानीय पंचायत ने अब इसका नाम देवीदड़ ताल रखा है। अब यहां पर भी मुरहाग के मनरेगा पार्क की तरह पर्यटक व स्थानीय लोग वोटिग का मजा दिन और रात के समय ले सकते हैं।

तालाब के साथ एक खूबसूरत फवारा भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जिससे देवीदड़ की खूबसूरती को चारचांद लग गए हैं। देवीदड़ पार्क पर अब तक 50 लाख रुपये व्यय हो चुके हैं।

पंचायत प्रधान ओमप्रकाश ने कहा कि देवीदड़ शिकारी देवी और देव कमरुनाग के देवदारों से घिरे जंगल के बीचोंबीच प्राचीन काल से लेकर अपने सौंदर्य से विख्यात है। हजारों लोग यहां से होते हुए शिकारी देवी को होते हुए जाते हैं। जबकि हर यहां हजारों लोग पर्यटक के रूप आते हैं। देवीदहढ़ पर्यटकों को अपनी तरफ खूब आर्कषित करती है। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थल के विकास में विकास खंड अधिकारी निशांत शर्मा का बड़ा योगदान रहा है। उनके दिशनिर्देशनुसार स्थल का कायाकल्प किया जा रहा है।

बीडीओ गोहर निशांत शर्मा ने पर्यटन स्थल देवीदहढ़ में आने पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए जो कार्य कर दिखाया है। यह पंचायत का एक सरहानीय कदम है। उन्होंने कहा कि यहां की वादियां प्राकृतिक सुंदरता से भरी हुई और चारों और घने देवदार जंगल हैं। यह स्थान 7800 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और यह ज्यूंणी वैली का अंतिम गांव है। माता मुंडासन का मंदिर यहां स्थित है। देवीदढ़ ट्रेक मार्ग पर है जंजैहली- शिकारी देवी- देविदढ़-कामरुनाग से भी विख्यात है। यहां आने वाले पर्यटक देवीदढ़ में वन विश्राम गृह व यहां अन्य गेस्ट हाऊस में रह सकते हैं। इस मौके नाचन के विधायक विनोद कुमार ने परिवार सहित वोटिग का आनंद लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.