जोगेंद्रनगर के अरविद व रविकांत नौसेना में बने सब लेफ्टिनेंट
उपमंडल के अंद्राह से संबंध रखने वाले रविकांत और चल्हारग के अ
संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : उपमंडल के अंद्राह से संबंध रखने वाले रविकांत और चल्हारग के अरविद नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बने हैं। केरल स्थित भारतीय नेवी अकादमी (आइएनए) की पासिंग आउट परेड से पासआउट होने के बाद दोनों ने यह जानकारी अपने माता-पिता को दी। कोरोना संकट की वजह से उनके स्वजन पासिग आउट परेड में शामिल नहीं हो पाए। रविकांत ने दसवीं और जमा दो की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय जाखू हिल्स शिमला में करने के बाद अक्टूबर 2016 में बंगलुरु में एसएसबी पास की। जनवरी 2017 में राष्ट्रीय नेवल अकादमी में प्रवेश हासिल किया। वह 99वें भारतीय अकादमी कोर्स (बीटेक) का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सब लेफ्टिनेंट बने हैं। रविकांत के पिता दौलत राम हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कार्यरत हैं, जबकि माता बबली देवी गृहणी हैं।
वहीं चल्हारग गांव के अरविद ने सैनिक स्कूल सुजानपुर से शिक्षा पूरी करने के बाद एनडीए की परीक्षा पास की। इसके बाद नेवल अकादमी केरल से पढ़ाई पूरी कर सब लेफ्टिनेंट बने हैं। उनके पिता यशपाल चौधरी लंदन में शेफ हैं, जबकि माता रानी देवी गृहणी हैं। उनके भाई अनिकेत गोवा विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रहे हैं। अरविद ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, भाई व मित्रों के साथ ड्राइंग अध्यापक नाथू राम ठाकुर को दिया है।