Coronavirus Alert: दिल्ली से हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन में 21 मार्च को अम्ब पहुंचे थे सातों जमाती
कोरोना संक्रमित मंडी जिले के तीन जमाती व उनTके चार अन्य साथी 21मार्च को दिल्ली से हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन में ऊना जिले के अम्ब पहुंचे थे।
मंडी, जागरण संवाददाता। कोरोना संक्रमित मंडी जिले के तीन जमाती व उनके चार अन्य साथी 21 मार्च को दिल्ली से हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन में ऊना जिले के अम्ब पहुंचे थे। सातों ने कोच एक डिब्बा एस टू ने सफर किया था। इसमें डिब्बे में कई और यात्री भी थे। सातों जमातियों की ट्रेव¨लग हिस्ट्री का पता चलने के बाद रेलवे व प्रदेश के कई अन्य जिलों के लोगों व प्रशासनिक अधिकारियों की नींद उड़ गई है। खुफिया एजेंसियों ने रेलवे से एस टू डिब्बे में दिल्ली से दौलतपुर तक सफर करने वाले सभी यात्रियों की जानकारी मांगी है।
जमातियों के साथ जिन लोगों ने इस डिब्बे में सफर किया है, उनमें भी संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ गई है। सरकार ने ऐसे लोगों को जल्द से जल्द चिह्नित कर उनकी मेडिकल जांच करवा क्वारंटाइन करने के निर्देश दिए हैं। हिमाचल एक्सप्रेस ट्रेन रोजाना दिल्ली से ऊना जिले के दौलतपुर तक चलती है। दिल्ली से यह ट्रेन रात 11:20 बजे रवाना होती है। सातों जमातियों ने बाकायदा अपनी सीटें बुक करवाई थी। 22 मार्च को सातों सुबह साढ़े नौ बजे के करीब अम्ब अंदौरा रेलवे स्टेशन पर उतरे थे।
यहां से सिर्फ नकड़ोह मस्जिद गए थे। तब मस्जिद में ही डेरा डाला हुआ था। 31 मार्च को जांच के दौरान ऊना जिला प्रशासन को मस्जिद में आठ जमाती मिले थे। इसमें एक चंबा का रहने वाला है। आठों को उसी समय क्वारंटाइन कर दिया था। पहली अप्रैल को उनके सैंपल कर टांडा मेडिकल कॉलेज जांच को भेजे थे। तीन जमातियों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट दो अप्रैल शाम को पॉजिटिव आई थी। इसके बाद रात को ही तीनों को जमातियों नहीम अहमद, मोहम्मद फरहाद, आरिफ मोहम्मद को टांडा मेडिकल कॉलेज शिफ्ट कर दिया था। एस टू डिब्बे में यह लोग एक छोर से दूसरे तक बैठे हुए थे यानी पूरे डिब्बे में अलग अलग सीटों पर थे।
डिब्बे कौन किस सीट पर बैठा था
- नाम,सीट नंबर
- मलिक फराज,8
- नहीम अहमद,16
- कोरोना पॉजिटिव मोहम्मद फरहाद, 24
- कोरोना पॉजिटिव मुनीर अहमद, 56
- मोहम्मद आरिफ कोरोना पॉजिटिव, 69
- समिनुर रहमान,70
- फारूक हसन,72