थाने में प्रेमी से शादी करने पर अड़ गई नाबालिग
कुछ दिन पहले घर से भागी एक नाबालिग लड़की थाने में अपने प्रेमी के साथ श्
सहयोगी, सुंदरनगर : कुछ दिन पहले घर से भागी एक नाबालिग लड़की थाने में अपने प्रेमी के साथ शादी करने पर अड़ गई। इससे यहां पुलिस व दोनों पक्षों के लोग असमंजस में पड़ गए। वीरवार रात थाने के बाहर कई घंटे तक विवाद होता रहा। पहले दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए।
लड़के का पिता लड़की को घर ले जाने, उसकी पढ़ाई-लिखाई करवाने और बालिग होने पर शादी करवाने के लिए तैयार हो गया। लेकिन लड़के की मां इस बात के लिए नहीं मानी और बात बिगड़ गई। कानूनी पचड़े से बचने के लिए दोनों पक्षों ने बाद में लिखित समझौता कर लिया कि लड़की जब बालिग होगी तो उसकी शादी लड़के से करवा देंगे।
बल्ह हलके के रहने वाले एक लड़के का सुंदरनगर उपमंडल की एक नाबालिग लड़की के साथ कई माह से प्रेम प्रसंग था। लड़का कॉलेज में पढ़ता है व लड़की जमा एक कक्षा की छात्रा है।
--
शादी समारोह में हुई मुलाकात :
लड़का कॉलेज के बाद किसी होटल वाले के साथ केट¨रग आदि का काम करता था। लड़की के गांव में वह दो बार किसी समारोह में अपने काम से गया था। वहीं पर दोनों की मुलाकात हुई थी। मुलाकात दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई।
----
तीन दिन घर से फरार रहे दोनों :
करीब चार दिन पहले दोनों घर से भाग गए। तीन दिन घर से बाहर रहने के बाद दोनों बुधवार रात वापस आ गए। लड़की के तीन दिन घर से गायब रहने की बात संगे संबंधियों व ग्रामीणों में फैल गई। इससे आहत परिजन लड़की को लेकर लड़के के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाने पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी पहुंच गए। इसकी भनक लड़के वालों को लग गई। वह भी लड़के के साथ थाने में पहुंच गए।
-----
नाबालिग की जिद पर माने दोनों पक्ष :
लड़की के परिजनों से इस मामले में बात करने का आग्रह किया। इसके लिए वह राजी हो गए। लड़की के बालिग होने पर उसकी शादी करवाने की बात पर सहमति बन गई, लेकिन लड़की इस बात को मानने को तैयार नहीं हुई। वह शादी की जिद पर अड़ गई। बाद में दोनों की शादी करवाने की बात पर लड़की मानी और परिजनों के साथ घर चली गई।
---- हमारे पास कोई भी शिकायत नहीं आई है। कुछ लोग थाना परिसर के बाहर एकत्रित हुए थे, लेकिन आपस में विचार-विमर्श के उपरांत दोनों पक्ष घर लौट गए।
-कमलकांत, थाना प्रभारी, बीएसएल कॉलोनी।