अखंडता व मानवता के कल्याण के लिए करें कार्य
एकात्म मानववाद जैसी विचारधारा और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मंगलवार को सुंदरनगर मंडल भाजपा ने श्रद्वाभाव से मनाई। लोक निमरण विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम में सांसद रामस्वरुप शमर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विधायक राकेश जंवाल भी कार्यक्रम में विशेष रुप से उपस्थित रहे। इस मौके पर पंडित
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : एकात्म मानववाद जैसी विचारधारा के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मंगलवार को सुंदरनगर मंडल भाजपा ने मनाई। इसमें सांसद रामस्वरूप शर्मा ने मुख्य अतिथि व विधायक राकेश जंवाल ने विशेष रूप से शिरकत की तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दर्शाए मार्ग पर चलकर देश की एकता, अखंडता व मानवता के कल्याण के लिए कार्य करें। इस मौके पर जिला भाजपा महामंत्री नरेश चंदेल, मंडल महामंत्री डॉ. हेमप्रकाश, बीडीसी चेयरमैन सोहन लाल ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष ¨चता डोगरा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश चंदेल, महामंत्री घनश्याम वर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश महामंत्री नितेन कुमार, अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष अमरु राम, पार्षद सोहनलाल, अजय शर्मा, पुष्पा देवी, रक्षा धीमान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हुकम ¨सह, मीडिया प्रभारी महेंद्र ठाकुर मौजूद रहे।