छह घर, चार पशुशालाएं क्षतिग्रस्त, 12 मार्ग बंद
जागरण संवाददाता मंडी जिला में बारिश के कारण सोमवार को छह घरों सहित चार पशुशाला
By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 09:28 PM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 09:28 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मंडी : जिला में बारिश के कारण सोमवार को छह घरों सहित चार पशुशालाएं क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि 12 मार्ग बंद है। बारिश के कारण सात करोड़ 57 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है।
जिला भर में हुई बारिश के कारण करसोग, धर्मपुर और गोहर में गिरे कच्चे मकानों व पशुशालाओं के कारण लगभग 22 लाख से अधिक का नुकसान आंका गया है। वहीं एनएच पंडोह पर चार लाख 30 हजार, पीडब्ल्यूडी मंडी को 3.47 करोड़ और धर्मपुर डिवीजन को 57 लाख का नुकसान हुआ है। वहीं सराज और करसोग क्षेत्र में भूस्खलन के कारण 10 ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें बाधित हैं, जबकि मंडी डिविजन के तहत दो सड़के बंद है। विभाग इन सड़कों को युद्धस्तर पर खोलने में जुटा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें