युवा पीढ़ी को नशे के खिलाफ करेंगे जागरूक
सेवा आश्रय संगठन द्रंग का महाअधिवेशन वन विश्राम गृह द्रंग में संपन्न हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षा उपनिदेश भूप सिंह ठाकुर ने की। अधिवेशन में अनेक वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे और संगठन के प्रति लोगो को जागरूक किया। कार्यकर्ताओं को कोरोना वायरस से बचाव के बारे में भी जागरूक किया गया। संगठन के फाउंडर मेम्बर हेम सिंह ठाकुर ने कहा कि इस संगठन नींव 16 सितम्बर 2016 को रखी गई थी तब से यह संगठन गरीब लोगों की सेवा करता आया है।
सहयोगी, पद्दर : सेवा आश्रय संगठन द्रंग का महाअधिवेशन वन विश्राम गृह द्रंग में सेवानिवृत्तशिक्षा उपनिदेश भूप सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ। संस्थापक सदस्य हेम सिंह ठाकुर ने कहा कि संगठन गरीब लोगों की सेवा करता आया है। आज युवा पीढ़ी को नशा अपनी गिरफ्त में ले रहा है। संगठन अब युवाओं का नशे के खिलाफ जागरूक करेगा। उन्होंने कहा कि गवाली पंचायत के असहाय परिवार की संगठन मदद करेगा। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य बेसर सिंह ठाकुर ने कहा कि हम संगठन के माध्यम से ऐसे लोगों का पता लगाएंगे जो सामाजिक तौर पर अपनी बात समाज के सामने नहीं रख सकते। इस अवसर पर उत्तम चंद, वीरेन्द्र कुमार, हीरा सिंह, नागेंद्र ठाकुर, रमेश, लोकेश ठाकुर, कुलदीप सिंह, हेम सिंह, जितेंद्र, जीत कुमार मौजूद रहे।