Move to Jagran APP

छठी से आठवीं तक की छात्राएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर

अब छठी से आठवीं कक्षा तक की छात्राएं भी आत्मरक्षा के गुर सीखेंगी। प्रदेश सरकार ने लड़कियों के साथ होने वाली अप्रिय घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लड़कियों को अपनी सुरक्षा करने के काबिल बनाने का निर्णय लिया है। इसी के चलते शिक्षा विभाग द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। सरकार द्वारा राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान एवं समग्र शिक्षा अभियान के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण मुहैया करवाया जा रहा है। यह प्रशिक्षण गृह रक्षा छठी वाहनी के पुरुष व

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 06:43 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 06:43 PM (IST)
छठी से आठवीं तक की छात्राएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर
छठी से आठवीं तक की छात्राएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर

संवाद सहयोगी, मंडी : अब छठी से आठवीं कक्षा तक की छात्राएं आत्मरक्षा के गुर सीखेंगी। प्रदेश सरकार ने लड़कियों के साथ होने वाली अप्रिय घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा करने के काबिल बनाने का निर्णय लिया है। शिक्षा विभाग द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। सरकार द्वारा राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान एवं समग्र शिक्षा अभियान के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण मुहैया करवाया जा रहा है। प्रशिक्षण गृह रक्षा छठी वाहनी के पुरुष व महिला गृहरक्षक छात्राओं को प्रदान कर रहे हैं। इस अभियान के तहत जिला की 323 राजकीय माध्यमिक पाठशालाओं की छात्राओं को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह आत्मरक्षा के गुर कक्षा छठी से 8वीं कक्षा तक की छात्राओं को दिए जा रहे हैं। छात्राओं को चुनौतियों का सामना करने के लिए 17 पुरुष गृह रक्षक व छह महिला गृह रक्षक कार्य में लगे हुए हैं, जो आत्म रक्षा गुर सहित उन्हें अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान कर रहे हैं। इस कड़ी में शुक्रवार को शिक्षा खंड चच्योट-1 की राजकीय माध्यमिक पाठशाला बाहना की छात्राओं को गृहरक्षकों द्वारा आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।

loksabha election banner

---------------

323 मिडल स्कूलों की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सीखाए जा रहे हैं। इसमें 23 पुरुष व महिला गृहरक्षक सेवाएं दे रहे हैं।

-बलबीर भारद्वाज, जिला परियोजना अधिकारी मंडी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.