डबरोग के युवक की चंडीगढ़ में मौत
सरकाघाट के डबरोग के युवक की चंडीगढ़ में सड़क हादसे में मौत हो गई है।
संवाद सहयोगी, सरकाघाट : सरकाघाट के डबरोग के युवक की चंडीगढ़ में सड़क हादसे में मौत हो गई है। उसकी मौत से पूरे गांव में किसी के घर में चूल्हा नहीं जला। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार रात को तीन बजे 22 वर्षीय साहिल पुत्र विजय शर्मा निवासी डबरोग की चंडीगढ़ के स्पाइस चौक पर बाइक और कार की टक्कर में मौत हो गई। परिजनों ने बताया साहिल ने मेकेनिकल इंजीनिय¨रग में बीटेक की डिग्री हासिल की थी और उसके बाद वह चंडीगढ़ में एक निजी को¨चग संस्थान में भारतीय नौसेना में जाने के लिए को¨चग ले रहा था। शुक्रवार रात तीन बजे वह अपने दोस्त को बस स्टैंड पर छोड़ने जा रहा था। जब वे दोनों चंडीगढ़ के स्पाइस चौक पर पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रही रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे साहिल बुरी तरह से घायल गया। दोस्त ने एक अन्य वाहन में उसे मोहाली अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शनिवार को शव घर लाया गया। दादी और मां की चीखों से सभी लोगों की आंखें भर गई। वह अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। साहिल के पिता पशुपालन विभाग में मुख्य फार्मासिस्ट के पद पर हैं जबकि माता गृहिणी हैं। दादा सेवानिवृत्त प्राथमिक खंड शिक्षा अधिकारी हैं। साहिल के निधन पर आइपीएच मंत्री महेंद्र ¨सह, पशुपालन विभाग कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रविपाल ने शोक जताया है।