डीएवी सुंदरनगर में मनाया हरितालिका पर्व
डीएवी पब्लिक स्कूल सुंदरनगर में बुधवार को हरितालिका तीज का पर्व मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 07:24 PM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 07:24 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : डीएवी पब्लिक स्कूल सुंदरनगर में बुधवार को हरितालिका तीज का पर्व मनाया गया। डीएवी विद्यालय में हरितालिका के उपलक्ष्य में प्रार्थना सभा के दौरान एक छोटे से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आठवीं कक्षा की छात्रा कनिका ने हरितालिका तीज पर प्रकाश डाला। कक्षा चौथी के विद्यार्थियों ने नृत्य व भजन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मोहित चुग ने बच्चों को प्रकृति के साथ जुड़े रहने तथा पेड़ पौधों के प्रति संवेदनशील रहने का संदेश दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें