Move to Jagran APP

अंडर-15 दौड़ में ममता व ऋषव ने हासिल किया पहला स्थान

संवाद सहयोगी जोगेंद्रनगर जिलास्तरीय अंडर-15 दौड़ प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में ममता

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Dec 2021 04:39 PM (IST)Updated: Sun, 19 Dec 2021 04:39 PM (IST)
अंडर-15 दौड़ में ममता व ऋषव ने हासिल किया पहला स्थान
अंडर-15 दौड़ में ममता व ऋषव ने हासिल किया पहला स्थान

संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : जिलास्तरीय अंडर-15 दौड़ प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में ममता ने प्रथम स्थान हासिल किया है। कशिश धरवाल ने दूसरा तथा मन्नत ने तीसरा स्थान हासिल किया है। लड़कों के वर्ग में ऋषव ने पहला, आकाश ने दूसरा तथा रमन कुमार को तीसरा स्थान हासिल हुआ है।

loksabha election banner

जिला युवा सेवाएं एवं खेल कार्यालय मंडी की ओर से जिलास्तरीय लंबी व मध्यम दूरी की इनामी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन उप खेल केंद्र जोगेंद्रनगर में किया गया। इनामी दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य विजय भाटिया ने किया। समापन अवसर पर विधायक प्रकाश राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विजेता प्रतिभागियों ने पुरस्कृत किया। इस प्रतियोगिता में 13 से 15 साल तक की आयु वर्ग के लड़के व लड़कियों ने तीन हजार मीटर तथा 16 से 19 साल आयु वर्ग के लड़के लड़कियों ने पांच हजार मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया। अंडर 19 आयु वर्ग में लड़कों में रोहित ने प्रथम स्थान झटका है। राहुल दूसरे तथा चमन लाल को तीसरे स्थान पर रह कर संतोष करना पड़ा है। अंडर -19 आयु वर्ग लड़कियों में शिया को पहला स्थान मानसी दूसरे तथा आस्था तीसरे स्थान पर रही। जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को क्रमश: छह हजार, पांच हजार व चार हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। जिला खेल अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले विजेता प्रतिभागियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। े


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.