राकेश दूसरी बार बने भाजयुमो जिलाध्यक्ष
राकेश आहुलवालिया को दूसरी बार भाजपा युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके लिए सभी का आभार जताया है। उन्होंने कहा आने वाले समय में नए युवाओं को अधिक संख्या में जोड़ा जाएगा। पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात कार्य करुंगा। जिलाध्यक्ष लंबे समय मे छात्र राजनीति में रहे है। 2005 में मंडी महाविद्यालय में सचिव का चुनाव जीते था। उन्होंने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर संगठनप मंत्री पवन राणा व प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर महासचिव राकेश जंवाल सांसद रामस्वरूप शर्मा विधायक इंद्र सिंह गांधी का आभार व्यक्त किया है। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर क्षेत्र के लोगों ने भी उन्हे बधाई दी है।
सहयोगी, नेरचौक : राकेश आहुलवालिया को दूसरी बार भाजयुमो मंडी जिले का अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में नए युवाओं को अधिक संख्या में जोड़ा जाएगा। पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात कार्य करुंगा। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, संगठन मंत्री पवन राणा, प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर, महासचिव राकेश जंवाल, सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक इंद्र सिंह गांधी का आभार व्यक्त किया है।