Move to Jagran APP

बीडीसी सुंदरनगर पर भाजपा काबिज, राजकुमार अध्यक्ष व वीरेंद्र उपाध्यक्ष

संवाद सहयोगी सुंदरनगर पंचायत समिति (बीडीसी) सुंदरनगर पर भाजपा ने परचम लहराया है। ध्वाल व

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Feb 2021 05:03 PM (IST)Updated: Mon, 01 Feb 2021 05:03 PM (IST)
बीडीसी सुंदरनगर पर भाजपा काबिज, 
राजकुमार अध्यक्ष व वीरेंद्र उपाध्यक्ष
बीडीसी सुंदरनगर पर भाजपा काबिज, राजकुमार अध्यक्ष व वीरेंद्र उपाध्यक्ष

संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : पंचायत समिति (बीडीसी) सुंदरनगर पर भाजपा ने परचम लहराया है। ध्वाल वार्ड से समिति सदस्य राजकुमार को अध्यक्ष व महादेव वार्ड से निर्वाचित अधिवक्ता वीरेंद्र ठाकुर को उपाध्यक्ष चुना गया है। दोनों को 17-17 मत मिले। कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में 13-13 वोट पड़े।

loksabha election banner

अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की ताजपोशी के लिए इससे पूर्व 29 जनवरी को पंचायत समिति के सभागार में बैठक बुलाई गई थी। बैठक से अधिकांश सदस्य नदारद रहे थे। कोरम पूरा न होने की वजह से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार का दिन निर्धारित किया गया था। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी 30 सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कोई सहमति न बनने पर चुनाव करवाने का निर्णय लिया गया। कांग्रेस की तरफ से अध्यक्ष पद के लिए डैहर वार्ड से निर्वाचित राजकुमार व भाजपा की तरफ से ध्वाल वार्ड के सदस्य राजकुमार ने अपना नामांकन पत्र भरा। अध्यक्ष पद के दोनों दावेदारों के नाम एक जैसे होने पर मतपत्र पर उनके फोटो भी लगाए गए। भाजपा समर्थित राजकुमार को 17, कांग्रेस के राजकुमार को 13 मत मिले।

भाजपा के राजकुमार को चार मतों से विजेता घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित महादेव वार्ड से सदस्य वीरेंद्र ठाकुर व सलापड़ वार्ड से कांग्रेस समर्थित सदस्य विनीत कुमार ने दावेदारी जताई। वीरेंद्र ठाकुर को 17 व विनीत कुमार को 13 मत पड़े। एसडीएम राहुल चौहान की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। उन्होंने बाद में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जीत के जश्न में भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने रैली निकाली। विधायक राकेश जम्वाल ने विजेताओं को बधाई दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.