Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकाल में उपलब्धियां कम, भ्रष्टाचार ज्यादा : प्रतिभा सिंह

संवाद सहयोगी सुंदरनगर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता

By JagranEdited By: Published: Thu, 19 May 2022 10:05 PM (IST)Updated: Thu, 19 May 2022 10:05 PM (IST)
भाजपा कार्यकाल में उपलब्धियां कम, भ्रष्टाचार ज्यादा : प्रतिभा सिंह
भाजपा कार्यकाल में उपलब्धियां कम, भ्रष्टाचार ज्यादा : प्रतिभा सिंह

संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की कारगुजारियों से त्रस्त हो चुकी है। भाजपा सरकार के इस कार्यकाल में उपलब्धियां कम और भ्रष्टाचार और घोटालों के मामले ज्यादा हैं। कांग्रेस विधानसभा चुनावों में इन्हें मुद्दा बनाएगा और अपनी जनकल्याणकारी नीतियों के साथ प्रदेश की गददी पर सत्तासीन होगी। सुंदरनगर के सुकेत सदन में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती मामला हो या फिर जेओए परीक्षा का मामला। लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करते हुए सरकार ने ऐसे कृत्यों को अंजाम दिया है, लेकिन प्रदेश की जनता सब जानती है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि इन साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में भाजपा की अपनी कोई उपलब्धि नहीं है। पूर्व में कांग्रेस द्वारा किए विकास कार्यों पर अपने नाम की पट्टिकाएं लगाकर वाहवाही बटोरी जा रही है। इस कार्यकाल में सिर्फ भ्रष्टचार के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। कांग्रेस पूरी तरह से एकजुट है। कांग्रेस का हर सिपाही पार्टी के निर्देशों के तहत कार्य कर रहा है। आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुकेश अग्रिहोत्री, सुधीर शर्मा, सोहन लाल ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.