इंजीनियरिंग कॉलेज के दो विद्यार्थी चरस सहित गिरफ्तार
police arrest two student with charas नशे की तस्करी में संलिप्त इंजीनियरिंग कॉलेज के दो विद्यार्थियों को जोगेंद्रनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
By Edited By: Published: Wed, 06 Mar 2019 07:32 AM (IST)Updated: Wed, 06 Mar 2019 02:32 PM (IST)
जोगेंद्रनगर, जेएनएन। नशे की तस्करी में संलिप्त इंजीनियरिंग कॉलेज के दो विद्यार्थियों को जोगेंद्रनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों से 141 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपितों की पहचान शुभम निवासी हाउस नंबर 181 वार्ड छह देवपाल चौक तहसील व जिला हमीरपुर और साहिल शर्मा निवासी हाउस नंबर 77/3 निवासी जुब्बल जिला शिमला के रूप में हुई है।
जोगेंद्रनगर पुलिस ने मंडी-पठानकोट हाईवे के चौंतड़ा (घट्टा चौकी) में नाका लगाया था। इस दौरान स्कूटी सवार दोनों युवकों से 141 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में दोनों आरोपितों ने बताया कि वे जिला कांगड़ा के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ते हैं और चरस की खेप लेने यहां पहुंचे थे। महज दो महीने के अंतराल में पुलिस ने 20 से अधिक मामले दर्ज कर करीब 30 से अधिक आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मामले की पुष्टि पुलिस उपाधीक्षक मदनकांत शर्मा ने की है। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें