Move to Jagran APP

युवक मंडल ने रोपे देवदार व अखरोट के पौधे

सहयोगी करसोग रैणधान युवक मंडल ने वीरवार को सड़क किनारे देवदार बान व अखरोट के 2

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 07:08 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 07:08 PM (IST)
युवक मंडल ने रोपे देवदार व अखरोट के पौधे
युवक मंडल ने रोपे देवदार व अखरोट के पौधे

सहयोगी, करसोग : रैणधान युवक मंडल ने वीरवार को सड़क किनारे देवदार, बान व अखरोट के 200 पौधे रोपे। युवक मंडल ने 1000 पौधे रोपने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मंडल के प्रधान जय प्रकाश ठाकुर ने बताया कि अभियान नौ अगस्त तक जारी रहेगा। पौधो को रापने के बाद उनका संरक्षण भी मंडल स्वयं करेगा। देवदार व बान की लकड़ी इमारती होती है। इस अवसर पर सदस्य विजय कुमार, उमेश कुमार, नरेंद्र, पिंकू ठाकुर, रिंकू, गबरू व अन्य मौजूद रहे।

loksabha election banner

---------------

पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

संवाद सहयोगी, पद्धर : भाजपा महिला मोर्चा जिला मंडी की सचिव सुनीता ठाकुर की अगुआई में जालपा महिला मंडल टिक्कर की महिलाओं और हिमालयन महिला एवं जन कल्याण संस्था ने भी मिलकर पेड़ लगाए। इस दौरान महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में उपवन राजिक देव कुमार बालू व वनरक्षक भवनेशवर उपस्थित रहे। वन विभाग के सहयोग से सभी महिलाओं ने 100 से ज्यादा फलदार और अन्य प्रकार के पेड़ लगाए। सुनीता ठाकुर ने कहा है कि इस बर्ष एक हजार देवदार के पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है जो जल्द ही पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में जालपा महिला मंडल टिक्कर की प्रधान अनिता देवी, ऐला देवी, खीम दासी, लता देवी, पदमा देवी, उमा देवी, निशा देवी, कौशल्या देवी, श्यामा देवी, वार्ड सदस्य चंद्रावती, हिमालयन महिला एवं जन कल्याण संस्था की दिशा, अनिता, जयवंती, सुनीता, टिकू व डोली देवी मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.