साईगलू में रोपे 500 पौधे
सहयोगी साईगलू वीरवार को भाजयुमो सदर मंडल ने चार स्थानों पर पौधारोपण किया। अध्यक्ष योगेश
By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Jul 2020 05:14 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2020 05:14 PM (IST)
सहयोगी, साईगलू : वीरवार को भाजयुमो सदर मंडल ने चार स्थानों पर पौधारोपण किया। अध्यक्ष योगेश ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस पौधारोपण कार्यक्रम में बग्गी, सेहली, कोटली व साईगलू ग्राम केंद्रों में बाण व जामुन के करीब 500 पौधे लगाए। इस दौरान 100 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
योगेश ठाकुर ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए पौधारोपण आवश्यक है और बाण से लकड़ी अच्छी मिलती है। जामुन शूगर के रोगियों के लिए अच्छा होता है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष धर्मपाल, उपाध्यक्ष सुजान सिंह, ग्राम केंद्र सेहली अध्यक्ष रणजीत, साईगलू अध्यक्ष वेद प्रकाश मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें