गभरू युवक मंडल ने रोपे पीपल व आम के पौधे
द्वारा मेरा पेड़ हमारा पर्यावरण अभियान के तहत नबाही पंचायत की ठंडा पानी बावड़ी के परिसर में पीपल और आम के पौधे लगाए गए। युवक मंडल ने की नई पहल में नबाही घाड़ गांव के लोगों ने भी भाग लिया। युवक मंडल ने अन्य अलग अलग स्थानों पर भी पेड़ पौधे लगाने का प्रण लिया। इस मौके पर युवक मंडल के प्रधान प्रवीण शर्मा, युवक मंडल के सदस्यों ने और समस्त गांव के लोगों ने मिलकर प्रण लिया कि सभी लोग मिल जुलकर इन लगाए पौधों
संवाद सहयोगी, सरकाघाट : गभरू युवक मंडल के सदस्यों की ओर से मेरा पेड़ हमारा पर्यावरण अभियान के तहत नबाही पंचायत की ठंडा पानी बावड़ी के परिसर में पीपल और आम के पौधे लगाए गए। युवक मंडल की नई पहल में नबाही घाड़ गांव के लोगों ने भी भाग लिया। युवक मंडल ने अन्य अलग-अलग स्थानों पर भी पेड़-पौधे लगाने का प्रण लिया। इस मौके पर युवक मंडल के प्रधान प्रवीण शर्मा, युवक मंडल के सदस्यों ने और समस्त गांव के लोगों ने मिलकर प्रण लिया कि सभी लोग मिल जुलकर इन पौधों की देखभाल करेंगे। इस अभियान में प्रवीण शर्मा, विशाल गोयल, कमलकांत, अक्षय शर्मा, राहुल, रोहित, अमित सांगला, अभिषेक सांगला सहित अन्य अन्य लोग सम्मलित रहे।