करसोग-शिमला मार्ग पर पिकअप और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल, एक आइजीएमसी रेफर
Pickup Bike Accident करसोग-शिमला मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास पिकअप और बुलेट बाइक में जोरदार टक्कर हो गई है। इसमें बुलेट सवार दो युवक घायल हो गए है। जबकि जीप चालक सवार घटनास्थल से फरार हो गया है। जिसे शनिवार सुबह पुलिस ने दबोच लिया है।
करसोग, जेएनएन। करसोग-शिमला मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास पिकअप और बुलेट बाइक में जोरदार टक्कर हो गई है। इसमें बुलेट सवार दो युवक घायल हो गए है। जबकि जीप चालक सवार घटनास्थल से फरार हो गया है। जिसे शनिवार सुबह पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने जीप चालक के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरु कर दी है। घायल की पहचान मुकेश कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी चौकी महोग व दलीप कुमार पुत्र दयाल सिंह निवासी लोल करसोग के रुप में हुई है। शुक्रवार रात पिकअप एचपी 31-9765 चुराग से करसोग की ओर आ रही थी। जबकि बुलेट बाइक नंबर एचपी 30-5381 करसोग से चुराग की ओर जार रहा था। इसी बीच करसोग-शिमला मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास दोनों आपस में टकरा गए।
इसमें दो बुलेट सवार गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। जिन्हें स्थानीय लोगो की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक अस्पतला करसोग पहुंचाया गया। यहां से एक घायल दलीप कुमार को आइजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। जबकि बुलेट बाइक चालक मुकेश कुमार उपचार करसोग अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि पिकअप डोले राम निवासी कुआन रात को मौके से फरार हो गया था। शनिवार सुबह वह अपनी गाड़ी को घटनास्थल से लिए जाने के लिए आया। इस दौरान पुलिस ने चालक को दबोच लिया। उधर, करसोग के डीएसपी अरुण मोदी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि फरार चालक को पकड़ कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।