ढांक से गिरकर युवक की मौत
संवाद सहयोगी सरकाघाट देवब्राड़ता पंचायत में 32 वर्षीय युवक की ढांक से गिर मौत हो गई। अ
By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Sep 2020 06:04 PM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2020 06:04 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सरकाघाट : देवब्राड़ता पंचायत में 32 वर्षीय युवक की ढांक से गिर मौत हो गई। अनिल कुमार पुत्र विद्यासागर निवासी देवब्राड़त वीरवार शाम घर जा रहा था कि रास्ते में पैर फिसलने से करीब 20 फीट की ऊंचाई से गिर गया। उसे गिरता देखकर लोगों ने शोर मचाया और युवक के पास दौड़े। ग्रामीण निजी वाहन में घायल युवक को नागरिक अस्पताल ले गए, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सरकाघाट के डीएसपी चंद्र पाल सिंह ने घटना की पुष्टि की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें