बहू के कमरे में मिला पराया मर्द, आग-बबूला हुआ ससुर; वीडियो वायरल
बहू के कमरे में अंजान आदमी को देख ससुर गुस्से मे आग बबूला हो गया और दोनों की जमकर धुनाई की सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी वायरल हो चुका है।
मंडी, जेएनएन। बहू के कमरे में पराया मर्द मिलने से आग-बबूला हुए ससुर ने आरोपित व बहू की जमकर पिटाई की। आरोपित की टांगें दुपट्टे से बांधकर बेलन से पिटाई की गई। फिर उसे कमरे में बंद कर पीटा गया। परिजनों ने महिला की भी जमकर धुनाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो कहां का है, फिलहाल इसका अभी पता नहीं चला है। वीडियो नया है या फिर पुराना, इसके बारे में भी अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।
वीडियो में बार-बार सुंदरनगर का नाम लिया जा रहा है। वीडियो से ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला क्वार्टर में रहती है और पढ़ाई बगैरह कर रही है। अचानक ससुर के आने से दोनों पकड़े गए। वीडियो में एक व्यक्ति किसी को फोन करके सुंदरनगर आने को कह रहा है। इसके बाद कमरे में तीन-चार लोग आते हैं। आरोपित की कमरे में पहले जमकर पिटाई करते हैं। उसके बाद महिला को बिस्तर पर पटकते हैं। इसी बीच एक व्यक्ति मारपीट करने वालों को रोकने का प्रयास करता है। व्यक्ति यह कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि तुझे इस काम के लिए यहां भेजा था। महिला का डीएनए करवाने की बात कर रहा है। महिला कह रही है कि उसका कोई कसूर नहीं है। फिलहाल पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है।
मारपीट से संबंधित वीडियो वायरल होने का मामला संज्ञान में आया है। इससे संबंधित कोई शिकायत नहीं आई है।
गुरुदेव शर्मा, पुलिस अधीक्षक
बैंक का एप डाउनलोड करना पड़ा महंगा, खाते से उड़ाए हजारों रुपये
दुष्कर्म का आरोपित न्यायिक हिरासत में
बल्ह हलके की एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपित शाहरूख को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में मंडी जेल भेज दिया। आरोपित उत्तर प्रदेश के बुढ़ाना का रहने वाला है। युवती आठ अक्टूबर को घर से कॉलेज गई। आरोपित सुंदरनगर में दर्जी का काम करता था। वह युवती को शादी का झांसा देकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित पहले से शादीशुदा था। कई दिन बाद जब वह युवती के साथ मंडी आया तो परिजनों व विभिन्न संगठनों के लोगों ने उसका घेराव किया था। युवती ने शाहरूख पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया था। पुलिस अधीक्षक ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की पुष्टि की है।
इंडियन टेक्नोमेक घोटाला : 6000 करोड़ के कर कर्ज घोटाले में अगली चार्जशीट जल्द
आयुर्वेद घोटाला: कर्मचारी के पत्र से मचा ऐसा हड़कंप की दिनभर होती रही चर्चा