न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारियों से सौतेला व्यवहार : भाटिया
रेस्ट हाउस में संघ के अध्यक्ष सतीश भाटिया की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान संघ की शेष कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राज कुमार ठाकुर को संयुक्त सचिव नरेंद्र कुमार मुख्य सलाहकार होशियार सिंह महालेखाकार नवल किशोर शर्मा मुख्य संरक्षक ओमप्रकाश उपाध्यक्ष देवेंदर कुमार प्रैस सचिव कश्मीर सिंह ठाकुर मुख्य योजनाकार मस्तराम मिडिया प्रभारी और जितेंद्र कुमार को संगठन सचिव नियुक्त किया गया। वहीं महिला विग में मीरा देवी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। बैठक को संबोधित करते हुए सतीश भाटिया ने कहा कि कर्मचारी
सहयोगी, पद्धर : एनपीएस कर्मचारी महासंघ पद्धर इकाई की बैठक आइपीएच विभाग के विश्रामगृह में अध्यक्ष सतीश भाटिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संघ की शेष कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राज कुमार ठाकुर को संयुक्त सचिव, नरेंद्र कुमार मुख्य सलाहकार, होशियार सिंह महालेखाकार, नवल किशोर शर्मा मुख्य संरक्षक, ओमप्रकाश उपाध्यक्ष, देवेंदर कुमार प्रेस सचिव, कश्मीर सिंह ठाकुर मुख्य योजनाकार, मस्तराम मिडिया प्रभारी और जितेंद्र कुमार को संगठन सचिव नियुक्त किया गया। वहीं, महिला विग में मीरा देवी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई।
सतीश भाटिया ने कहा कि कर्मचारी सरकार की रीढ़ की हड्डी का कार्य करते हैं। बावजूद इसके सरकार कर्मचारियों को नई पेंशन में धकेल कर सौतेला व्यवहार कर रही है। इससे कर्मचारियों का मनोबल गिरा है। पुरानी पेंशन बहाल करने को लेकर सरकार प्रदेश में वित्तीय संसाधनों की कमी का रोना रोती है जबकि माननीयों के वेतन भत्तों को एकमत से प्रस्ताव पारित कर बढ़ा दिया जाता है। कर्मचारी सरकार की योजनाओं और जनहित के कार्यों को लेकर दिन रात मेहनत करता है। कर्मचारी अब सेवानिवृति के बाद परिवार के पालन पोषण को लेकर तरस रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, महासचिव प्रेम भारद्वाज, मोहर सिंह, धनदेव यादव, रामलाल, नरेंद्र ठाकुर,राम लाल, सुभाष सिंह, राजकुमार, नागेश कुमार, प्रताप सिंह, मीरा देवी, वीना देवी ,सरला देवी आदि मौजूद रहे।